शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के तिमाही मुनाफे में 31.66% की बढ़त, शेयर उछला

वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डीएचएफएल (DHFL) के मुनाफे में 31.66% की बढ़त हुई है।

सितंबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 244.77 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 185.91 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही की 1,884.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,365.51 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर शुक्रवार के 270.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त 271.70 रुपये पर खुला। हल्की बढ़त के साथ कारोबार के दौरान करीब पौने 2 बजे इसमें बेहतर तिमाही नतीजों की घोषणा से जोरदार उछाल आयी। करीब 2.50 बजे कंपनी का शेयर 15.35 रुपये या 5.67% की मजबूती के साथ 285.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख