शेयर मंथन में खोजें

कई गुना बढ़ा इंडिया सीमेंट्स (India Cements) का तिमाही मुनाफा

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर कई गुना बढ़त हुई है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3.16 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,270.95 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,066.13 करोड़ रुपये थी। इस तरह सालाना आधार पर इंडिया सीमेंट्स के मुनाफे में सालाना आधार पर 1018.35% और आमदनी में 19.21% की बढ़त हुई है।
बीएसई में शुक्रवार को इंडिया सीमेंट्स का शेयर कारोबार के अंत में 1.70 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 144.85 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 149.10 रुपये रहा। पिछले 52 हफ्तों में इंडिया सीमेंट्स के शेयर का उच्च स्तर 164.00 रुपये और निचला स्तर 64.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख