शेयर मंथन में खोजें

तो एक्सेल क्रोप (Excel Crop) इसलिए बंद करेगी अपनी सहायक कंपनी

एक्सेल क्रोप (Excel Crop) ने ब्राजील स्थित अपनी सहायक कंपनी एक्सेल ब्राजील को बंद करने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को एक्सेल क्रोप के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। एक्सेल ब्राजील 2011 में आरंभ की गयी थी, मगर न तो इसमें कभी वाणिज्यिक संचालन हुआ और न ही इसकी शेयर पूँजी में निवेश किया गया। ये दोनों ही इसे बंद करने के मुख्य कारण हैं। 
बीएसई में एक्सेल क्रोप का शेयर गुरुवार के 1,774.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,800.00 रुपये पर खुला। मगर उपरोक्त खबर के कारण शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर में 4.75 रुपये या 0.27% की हल्की गिरावट के साथ 1,700.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख