शेयर मंथन में खोजें

34.14% घटा मैकलॉयड रसेल (McLeod Russel) का शुद्ध मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की सितंबर-दिसंबर तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में मैकलॉयड रसेल (McLeod Russel) के शुद्ध मुनाफे में 34.14% की कमी आयी है।

साथ ही इसकी तिमाही आमदनी में भी 13.29% की गिरावट आयी। मैकलॉयड रसेल का शुद्ध मुनाफा 23.62 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 34.14 करोड़ रुपये रहा था। इस तिमाही में मैकलॉयड रसेल की कुल आय 442.45 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कुल आय 510.28 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में शुक्रवार को मैकलॉयड रसेल का शेयर 0.05 रुपये या 0.03% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 164.50 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 167.80 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा था। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 219.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 129.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख