शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को हुआ 605.70 करोड़ रुपये का घाटा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को चालू वित्त की तीसरी तिमाही में 605.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक को 836.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसके साथ ही कंपनी की कुल आमदनी भी 6,911.62 करोड़ रुपये से 1.79% की गिरावट के साथ 6,787.87 करोड़ रुपये रही। बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी भी 1,744.8 करोड़ रुपये से 13.7% घट कर 1,506.2 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार के 88.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 88.00 रुपये पर खुला है। 90.75 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 11 बजे बैंक के शेयर में 0.75 रुपये या 0.85% की बढ़त के साथ 89.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख