शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) करेगी 18,66,20,000 शेयरों का अधिग्रहण

मंगलवार को जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में जुबिलेंट बायोसिस के 10 रुपये प्रति वाले 18,66,20,000 वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय गैर-संचयी प्रतिदेय तरजीही शेयरों (12%) के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। शेयरों के इस सौदे का कुल मूल्य 186.62 करोड़ रुपये है। जुबिलेंट बायोसिस का टर्नओवर वित्त वर्ष 2015-16 में 58.84 करोड़ रुपये रहा था।
बीएसई में जुबिलेंट लाइफ का शेयर मंगलवार के 704.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 715.00 रुपये पर खुला। 718.80 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद से इसमें गिरावट का रुख जारी है। करीब पौने 1 बजे जुबिलेंट लाइफ का शेयर 3.55 रुपये या 0.50% की बढ़त के साथ 708.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख