शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा एनटीपीसी (NTPC) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनटीपीसी (NTPC) के मुनाफे में 6.97% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 2,468.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 2,668.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही में कंपनी की कुल आय 19,395.92 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 10.92% कम 17,485.72 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर मंगलवार के 173.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 173.40 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर रहने के बाद करीब 12 बजे यह लाल रेखा से नीचे पहुँच गया। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.10 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 172.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख