शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर इंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के निदेशक मंडल लिया बड़ा फैसला

गुरुवार को फ्यूचर इंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,650 प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर दिये। 9.60% की कूपन दर वाले डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया गया, जिससे कंपनी ने कुल 265 करोड़ रुपये जुटाये।
बीएसई में फ्यूचर इंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 27.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 28.00 रुपये के स्तर पर खुला और 28.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.20 रुपये या 0.72% की गिरावट के साथ 27.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में फ्यूचर इंटरप्राइजेज का शेयर 30.85 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि 14.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 परवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख