शेयर मंथन में खोजें

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) ने इसलिए निर्धारित की रिकॉर्ड तिथि

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) ने 02 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी ने इस संशोधित तारीख को लाभांश के भुगतान के लिए तय किया है। 2 रुपये प्रति वाले 20,93,11,640 इक्विटी शेयरों पर 0.20 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश का भुगतान 07 मार्च या इससे पहले किया जायेगा।
बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 93.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 95.05 रुपये पर खुला और 95.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 93.30 रुपये रहा। कारोबार के अंत में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर 0.10 रुपये या 0.11% की हल्की गिरावट के साथ 93.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 143.60 रुपये और निचला स्तर 85.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 परवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख