शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) के मुनाफे में 10.7% की बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 140.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 155.8 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर कैस्ट्रॉल इंडिया की कुल आमदनी 790.9 करोड़ रुपये से 1.1% घट कर 782.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार कंपनी का एबिटा 3.1% बढ़ कर 219.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 28% के मुकाबले 28.1% रहा।
बीएसई में कैस्ट्रॉल इंडिया का शेयर मंगलवार के 433.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 431.60 रुपये पर खुला। करीब 11.35 बजे कंपनी का शेयर 8.25 रुपये या 1.90% की गिरावट के साथ 425.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख