शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने वैश्विक डाटा कनेक्टिविटी बाजार में रखा कदम

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने 400 करोड़ डॉलर के वैश्विक मोबाइल डाटा कनेक्टिविटी और क्रॉस-बॉर्डर इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स (आईओटी) बाजार में शुरुआत कर दी है।

कंपनी ने इसके लिए टाटा कम्युनिकेशंस मूव प्लेटफॉर्म का अनावकरण किया, जिससे लोग और चीजें वैश्विक स्तर पर मूल रुप से जुड़ सकेंगी। कंपनी के मूव वैश्विक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म का आधार इसकी 900 मोबाइल कम्युनिकेशंस सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी और आईओटी सॉल्युशंस प्रदाता टेलीना में 35% हिस्सेदारी खरीदना है। टाटा कम्युनिकेशंस मूव के पहले चरण में कई वैश्विक सेल्युलर आईओटी और सिम कनेक्टिविटी की जायेगी।
बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 741.20 रुपये के अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 742.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 782.00 रुपये और निचला स्तर 325.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख