शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) को मिली पर्यावरण मंजूरी

टाटा स्टील (Tata Steel) को अपने पश्चिम बंगाल में स्थित हल्दिया कोक संयंत्र के विस्तार के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गयी है।

1.6 मिलियन टन प्रतिवर्ष की क्षमता के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन संयंत्र है। टाटा स्टील अब मंजूरी मिलने के बाद इसकी क्षमता को 769.45 करोड़ रुपये की लागत से 2.2 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ायेगी। कंपनी को संयंत्र के लिए अधिकतर पानी रेन-हार्वेस्टिंग से इस्तेमाल करने और परियोजना की कुल लागत का 2.5% उद्यम सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए खर्च करने को कहा गया है।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 483.30 रुपये के अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 485.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 495.85 रुपये और निचला स्तर 243.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख