शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोल इंडिया, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, एसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनबीसीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोल इंडिया, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, एसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनबीसीसी शामिल हैं।

कोल इंडिया - कंपनी ने अपनी सहायक कंपनियों के शेयर बेचने का निर्णय लिया।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर - कंपनी ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स पर ब्याज के भुगतान के लिए 23 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
सत इंडस्ट्रीज - कंपनी ने साह पॉलिमर्स के 5,43,855 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।
अल्केम लैब्स - अल्केम लैब्स को 3 टिप्पणियों के साथ यूएसएफडीए से बड्डी सुविधा के लिए निरीक्षण रिपोर्ट मिली है।
एसीसी - एसीसी ने शिवा सीमेंट के 2.36 करोड़ शेयर बेच दिये हैं।
एनबीसीसी - कंपनी को मॉरिशस में सुप्रीम कोर्ट इमारत बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने जर्मनी के केडब्ल्यूएफ डेवपलमंट बैंक के साथ समझौता किया है।
स्नोमैन लॉजिस्टिक्स - स्नोमैन लॉजिस्टिक्स ने केरल में नये गोदाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
करियर प्वाइंट - करियर प्वाइंट ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समझौता किया है।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख