शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के संबंध में की महत्वपूर्ण घोषणा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया/एसबीआई (State Bank of India) के बारे में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

आरबीआई ने एक अधिसूचना के जरिये जानकारी दी है कि 1 अप्रैल से एसबीआई के पाँच सहायक बैंकों (स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और स्टेट बैंक ऑफ मैसूर) की शाखाओं का विलय एसबीआई में हो जाने के साथ-साथ इन बैंकों के अफसर, कर्मी, ग्राहक, जमाकर्ताओं की जमाएँ आदि एसबीआई के अधीन हो जायेंगे।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर आज सपाट 274.00 रुपये पर खुला। 277.00 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद करीब 12.50 बजे यह 3.10 रुपये या 1.13% की गिरावट के साथ 270.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख