शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : श्रीराम ईपीसी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टील, ऐक्सिस बैंक और बर्जर पेंट्स

खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें श्रीराम ईपीसी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टील, ऐक्सिस बैंक और बर्जर पेंट्स शामिल हैं।

श्रीराम ईपीसी - कंपनी को साझे उद्यम में 10.77 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।
आईडीएफसी - कंपनी ने अपना स्ट्रेस्ड लोन पोर्टफोलियो बेच दिया।
यूको बैंक - यूको बैंक ने सरकार को इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दे दी।
बर्जर पेंट्स - बर्जर पेंट्स ने पुणे में स्थित अपने संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
केपीआईटी टेक - प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा कर 18.94% कर ली है।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने अपनी 757वीं शाखा का शुभारंभ किया है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - कंपनी ने गोदरेज एग्रोवेट में हिस्सेदारी बढ़ा कर 63.68% कर ली है।
कोटक महिंद्रा बैंक - कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक मंडल की बैठक 30 मार्च को होगी, जिसमें वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा।
जिंदल स्टील - कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 30 मार्च को होगी, जिसमें वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा।
आंध्र बैंक - बैंक के निदेशक मंडल ने 1,100 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।
ऐक्सिस बैंक - बैंक 1 करोड़ डॉलर मूल्य के एसएफआरएन जारी करेगा। (शेयर मंथन 28 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख