शेयर मंथन में खोजें

सेबी ने क्वालिटी (Kwality) और इसके 5 प्रमोटरों पर लगाया जुर्माना

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने क्वालिटी (Kwality) और इसके 5 प्रमोटरों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बाजार नियामक ने कंपनी द्वारा प्रकटीकरण मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण यह निर्णय लिया। सेबी ने दिसंबर 2009 से दिसंबर 2011 के बीच क्वालिटी के शेयरों के लेन-देन में की गयी एक जाँच में पाया गया कि सितंबर 2011 को समाप्त तिमाही पर प्रवर्तकों की संख्या और उनकी शेयरधारिता में बदलाव आया था, मगर कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी थी।
बीएसई में क्वालिटी का शेयर गुरुवार के 151.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 150.90 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 1.30 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 150.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख