शेयर मंथन में खोजें

21.2% बढ़ा इंडियन बैंक (Indian Bank) का मुनाफा

इंडियन बैंक (Indian Bank) के अप्रैल-जून 2017 के मुनाफे में सालाना आधार पर 21.2% की वृद्धि हुई।

बैंक का मुनाफा 307.35 करोड़ रुपये से बढ़ कर 372.40 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 4,512.96 करोड़ रुपये से 6.09% अधिक 4,788.04 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 18% की वृद्धि के साथ 1,459 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 330.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 333.00 रुपये पर खुला। करीब 1.55 बजे यह 3.05 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 333.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख