शेयर मंथन में खोजें

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने शुरू किया नये संयंत्र में संचालन

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) ने जमैका स्थित अपने नये संयंत्र का संचालन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने इस नये रीसाइक्लिंग संयंत्र में पीईटी फ्लेक्स का नवीनीकरण और व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके खबर के बाद कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक के करीब पहुँच गया है। बीएसई में यह 83.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 84.70 रुपये पर खुला और 87.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जबकि इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 89.50 रुपये है। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 0.80 रुपये या 0.96% की बढ़त के साथ 84.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख