शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) हासिल करेगी 1,000 करोड़ रुपये

26 जुलाई को टाटा मोटर्स (Tata Motors) के बोर्ड की विधिवत रूप से गठित समिति की बैठक होगी।

उस बैठक में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जायेगा। हालाँकि इस मामले में 9 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की भी मंजूरी आवश्यक होगी। उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार को 4.40 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 464.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 598.60 रुपये और निचला स्तर 417.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख