शेयर मंथन में खोजें

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) का मुनाफा 31.94% बढ़ा

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) ने अप्रैल-जून 2017 की तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 30.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में इसे 22.88 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। साथ ही इसकी कुल आय 1,789.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,790.53 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के तिमाही मुनाफे में 31.94% और आमदनी में 0.08% की मामूली वृद्धि दर्ज की गयी।
बीएसई में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.55 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 83.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 95.65 रुपये और निचला स्तर 54.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख