शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के मुनाफे में 8.6% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे में 8.6% गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 246.65 करोड़ रुपये से घट कर 225.17 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसका कुल राजस्व 2,194.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,271.24 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 7% कम 386.8 करोड़ रुपये रह गया।
उधर बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 1,056.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 1,057.00 रुपये पर खुला। करीब 12.55 बजे गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में 20.10 रुपये या 1.90% की गिरावट के साथ 1,036.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख