शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : टेक महिंद्रा, रिलायंस पावर, सीमेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सैटिन क्रेडिटकेयर

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टेक महिंद्रा, रिलायंस पावर, सीमेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सैटिन क्रेडिटकेयर शामिल हैं।


टेक महिंद्रा - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 799 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
इंटरग्लोब एविएशन - इंटरग्लोब एविएशन को 811.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
कंटेनर कॉर्पोरेशन - कंटेनर कॉर्पोरेशन को पहली तिमाही में 243.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
ट्रेंट - ट्रेंट का तिमाही मुनाफा 63.7% बढ़ कर 38.2 करोड़ रुपये रहा।
जयप्रकाश पावर - जयप्रकाश पावर का तिमाही घाटा 196.2 करोड़ रुपये से घट कर 19.02 करोड़ रुपये रह गया।
सीमेंस - सीमेंस को अप्रैल-जून में 162.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
रिलायंस पावर - रिलायंस पावर का शुद्ध घाटा 32.2% घट कर 230.8 करोड़ रुपये रह गया।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी का पहली तिमाही का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 36.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 125.3 करोड़ रुपये हो गया।
हेक्सावेयर टेक - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 7.6% बढ़ कर 122.4 करोड़ रुपये रहा।
सैटिन क्रेडिटकेयर - सैटिन ने अपनी सहायक कंपनी में 6.9 करोड़ रुपये का निवेश किया है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख