शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के शेयरों में ब्लॉक डील

आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के शेयर भाव में तेजी का रुख दिख रहा है।

बीएसई पर कंपनी के 1.91 लाख शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि एनएसई में इसके 2.8 लाख शेयरों में 400.35 रुपये के भाव पर ब्लॉक डील हुई। ब्लॉक डील उस सौदे को कहते हैं, जिसमें एक ही सौदे में 5 लाख शेयर या 5 करोड़ रुपये के शेयरों में लेन-देन हुई हो। ब्लॉक डील से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर को बल मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर सपाट 397.30 रुपये पर खुला और 404.40 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 12.50 बजे यह 4.45 रुपये या 1.12% की मजबूती के साथ 401.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख