शेयर मंथन में खोजें

इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स (Electrosteel Castings) करेगी नये बिजली संयंत्र की स्थापना

इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स (Electrosteel Castings) 4.5 मेगावाट वाले एक नये संयंत्र की स्थापना करेगी।

कंपनी को 9 एमवीए जलमग्न आर्क फर्नेस के साथ पश्चिम बंगाल में इस संयंत्र की स्थापना के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है, जिसके लिए यह 61.64 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। । उधर बीएसई में इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स का शेयर 29.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 29.20 रुपये पर खुला और 29.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 2.05 बजे कंपनी के शेयर में 0.35 रुपये या 1.19% की बढ़त के साथ 29.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख