शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में भारी गिरावट के कारण टूटा एमआरएफ (MRF) का शेयर

प्रमुख टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) ने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये।

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में एमआरएफ (MRF) के शुद्ध लाभ में 78.4% की गिरावट आयी। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 491 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 106 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी का राजस्व 3,882 करोड़ रुपये से 2.3% बढ़त के साथ 3,971 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका एबिटा 67.3% घट कर 275 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में एमआरएफ का शेयर 69,176.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 68,686.00 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में एमआरएफ का शेयर 1,776.25 रुपये या 2.57% की गिरावट के साथ 67,400.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख