शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान नेशनल ग्लास (Hindustan National Glass) के घाटे में हुई बढ़त

हिंदुस्तान नेशनल ग्लास (Hindustan National Glass) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 66.91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही कंपनी 21.04 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इसके अलावा हिंदुस्तान नेशनल ग्लास की कुल आमदनी भी घटी। कंपनी की आमदनी 560.11 करोड़ रुपये से 7.19% घट कर 519.82 करोड़ रुपये रह गयी। उधर बीएसई में हिंदुस्तान नेशनल ग्लास का शेयर शुक्रवार को 3.30 रुपये या 4.09% की बढ़त के साथ 84.05 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 154.80 रुपये और निचला स्तर 77.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख