शेयर मंथन में खोजें

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) को हुआ घाटा

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 92.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसकी तुलना में कंपनी पिछले साल की समान तिमाही में 3.2 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच श्री रेणुका का राजस्व 1,629.1 करोड़ रुपये से 1.3% घट कर 1,607.3 करोड़ रुपये, एबिटा 114.6 करोड़ रुपये की तुलना में 96.8% गिर कर 3.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 7% के मुकाबले 0.2% रह गया। हालाँकि कमजोर तिमाही नतीजों का इसके शेयर पर आज कोई असर नहीं दिख रहा है। उधर बीएसई में श्री रेणुका शुगर्स का शेयर 16.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 16.55 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब 11.25 बजे यह 0.40 रुपये या 2.40% की मजबूती के साथ 17.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख