शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने लगाया रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर जुर्माना

केंद्र सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और इसके भागीदारों पर 1,700 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

सरकार ने कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन के फील्ड डी6 में 2015-16 के दौरान तय लक्ष्य से कम उत्पादन के मामले में यह जुर्माना लगाया। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2010 से लेकर अब तक 6 वर्षों के दौरान इस परियोजना में लक्ष्य से पीछे रहने के कारण कंपनी पर कुल 194 अरब रुपये का जुर्माना लग चुका है। उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,573.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 1,571.00 रुपये पर खुला और 1,550.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 19.80 रुपये या 1.26% की गिरावट के साथ 1,553.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख