शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) ने घटायी जमा दर

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) ने विभिन्न धनराशियों के लिए जमा दर घटायी है।

बैंक ने 50 लाख रुपये तक के लिए वर्तमान बचत जमा दर 4% से घटा कर 3.50%, 1 करोड़ रुपये तक के लिए जमा दर 6.25% से घटा कर 6.10% और 1 करोड़ रुपये से अधिक के लिए 4.50% से कम कर के 4.35% कर दी है। नयी दरें शुक्रवार 18 अगस्त से प्रभावी होंगी।
इस बीच बीएसई में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 18.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 18.70 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे बैंक का शेयर 0.35 रुपये या 1.89% की मजबूती के साथ 18.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख