शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) की 1,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने 1,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी यह धनराशि संस्थागत प्लेसमेंट के जरिये जुटायेगी। इससे पहले पिछले साल आईपीओ के माध्यम से जुटायी गयी धनराशि को क्वेस कॉर्प ने आंतरिक निवेश या अधिग्रहण के लिए इस्तेमाल किया था।
उधर बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 890.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 896.80 रुपये पर खुला और 906.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में क्वेस कॉर्प 1.40 रुपये या0.16% की हल्की मजबूती के साथ 892.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख