शेयर मंथन में खोजें

विशाल सिक्का ने दिया इस्तीफा, इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में भारी गिरावट

डॉ. विशाल सिक्का ने इन्फोसिस (Infosys) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

हालाँकि निदेशक बोर्ड ने उन्हें कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दिया है। साथ ही श्री यू बी प्रवीण राव को अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। इस बीच बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,021.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,021.50 रुपये पर खुला और उपरोक्त खबर से 944.00 रुपये तक गिर गया। करीब 9.52 बजे कंपनी का शेयर 71.50 रुपये या 7.00% की कमजोरी के साथ 949.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख