शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : नेस्ले इंडिया, डीएलएफ, इंडियन होटल्स और एनटीपीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें नेस्ले इंडिया, डीएलएफ, इंडियन होटल्स और एनटीपीसी शामिल हैं।

गति - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 5 करोड़ रुपये के मुकाबले 18 करोड़ रुपये रहा।
आहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स - कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का मुनाफा 38% की वृद्धि के साथ 29 करोड़ रुपये रहा।
नेस्ले इंडिया - एलआईसी ने नेस्ले के 40,000 शेयरों का अधिग्रहण किया।
इंडियन होटल्स - कंपनी को डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली।
डीएलएफ - डीएलएफ का निदेशक मंडल डिबेंचर/ऋण उपकरणों के जरिये धनराशि जुटाने पर विचार करेगा।
एनटीपीसी - कंपनी को बॉन्ड/डिबेंचरों के जरिये धनराशि जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहिए।
शॉपर्स स्टॉप - शॉपर्स स्टॉप भोजन और किताबें ऑनलाइन बेचेगी।
बालाजी टेलेफिल्म्स - कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 25% हिस्सेदारी बेचेगी। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख