शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) करेगी गैर-प्रमुख व्यापारों का पुनर्गठन

खबरों के अनुसार लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) अपने गैर-प्रमुख व्यापारों का पुनर्गठन करेगी।

कंपनी का मानना है कि कई व्यापार काफी छोटे और प्रतिस्पर्धात्मक हैं, जबकि कई ऐसे हैं जिनमें इसे पैसा गँवाना पड़ता है। इस कारण कुछ व्यापारों की बिक्री करने के साथ ही यह रक्षा उपकरणों के डिजाइन और निर्माण में अपनी क्षमताओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देगी। दूसरी ओर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर मंगलवार के 1,119.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,127.70 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें उतार-चढ़ाव भी दिख रहा है। इस दौरान करीब सवा 11 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 2.75 रुपये या 0.25% की मजबूती के साथ 1,122.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख