शेयर मंथन में खोजें

ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) को मिला नवीनीकरण प्रमाण पत्र

ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) से नवीनीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह प्रमाण पत्र एमडीसी बदलापुर (पूर्व), ठाणे में स्थित अपनी इन-हाउस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट युनिट के लिए मिला। इन-हाउस आरऐंडडी युनिट की मान्यता और पंजीकरण का नवीनीकरण 31 मार्च, 2020 तक के लिए किया गया है।
उधर बीएसई में ओमकार स्पेशियलिटी का शेयर मंगलवार के 87.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 88.00 रुपये पर खुला और 90.20 रुपये तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 87.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख