शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने अपनी एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

पीएचएफएल होम लोन्स ऐंड सर्विसेज नामक कंपनी की अधिकृत पूँजी 1 करोड़ रुपये है, जिसे पीएनबी हाउसिंग ने दिल्ली तथा हरियाणा की रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में पंजीकृत करवाया है। उधर बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर मंगलवार के 1,515.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 1,522.45 रुपये पर खुला और 1,549.20 रुपये तक चढ़ा। करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर में 21.10 रुपये या 1.39% की मजबूती के साथ 1,539.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख