शेयर मंथन में खोजें

करियर प्वाइंट (Career Point) के शेयर में जोरदर उछाल

देश की सबसे बड़ी शिक्षा और ट्रैनिंग कंपनी करियर प्वाइंट (Career Point) ने 6 नये समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।

इनमें 3 स्कूल असोसिएशंस परियोजनाएं और 3 विभिन्न स्थानों पर फ्रेंचाइजी केंद्र शामिल हैं। इसके जरिये कंपनी छात्रों को प्री-मेडिकल, प्री इंजीनियरिंग आदि की परीक्षा की तैयारी करवायेगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी है। बीएसई में करियर प्वाइंट का शेयर गुरुवार के 113.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 115.00 रुपये पर खुला और 121.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 4.95 रुपये या 4.38% की मजबूती के साथ 117.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख