शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिका में उतारी नयी दवा

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में एक नया दवा उतारी है।

कंपनी ने ओरल सस्पेन्शन के लिए 100 एमजी/5 एमएल तथा 200 एमजी/5 एमएल मात्रा का सेफिक्सिम लाँच किया है, जो कि सुप्रैक्स (सेफिक्सिम) का जेनरिक वर्जन है। कंपनी को इसके लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है। उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर गुरुवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 2,087.90 रुपये पर खुला और 2,029.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.25 बजे कंपनी के शेयर में 36.85 रुपये या 1.76% की गिरावट के साथ 2,051.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख