शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : डालमिया भारत, रिलायंस कैपिटल, विजया बैंक और इन्फोसिस

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें डालमिया भारत, रिलायंस कैपिटल, विजया बैंक और इन्फोसिस शामिल हैं।

डालमिया भारत - कंपनी को 3,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूति जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहिए।
रिलायंस कैपिटल - आईआरडीए ने कंपनी की स्वास्थ्य बीमा इकाई को आर 1/ प्रथम स्तर की मंजूरी दी।
जयप्रकाश पावर वेंचर्स - बैंक इसकी कम से कम 30% हिस्सेदारी एक निवेशक को बेचेंगे।
सेंचुरी प्लाइबोर्ड्स - सहायक कंपनी ने लाओस की एक कंपनी में अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी खरीदी।
मैग्मा फिनकॉर्प - मैग्मा आईटीएल फाइनेंस के 26% इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया।
विजया बैंक - सोमवार से बैंक का क्यूआईपी खुला।
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज - कंपनी ने डिबेंचर जारी किये।
इन्फोसिस - प्रमोटर समूह के कुछ सदस्यों ने कहा कि वे खरीद वापसी (बायबैक) में भाग लेने का इरादा रखते हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख