शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 2,525 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की कंस्ट्रक्शन इकाई को 2,525 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें धातु संबंधी उद्योग और सामग्री प्रबंधन व्यापार के लिए 2,271 करोड़ रुपये और विभिन्न ग्राहकों के लिए सामग्री प्रबंधन उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति हेतू 254 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है। इसके बाद सुबह ही कंपनी के शेयर ने 1,231.95 रुपये का 52 हफ्तों का शिखर छुआ।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार के 1,216.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती 1,220.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.53 बजे यह 6.85 रुपये या 0.56% की मजबूती के साथ 1,223.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख