शेयर मंथन में खोजें

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) के घाटे में हुई वृद्धि

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 15.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 5.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शुद्ध राजस्व 8.1% की गिरावट के साथ 72.2 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 0.14 करोड़ रुपये के एबिटा के मुकाबले इस बार 2.04 करोड़ रुपये का एबिटा घाटा रहा।
उधर बीएसई में स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स का शेयर सोमवार के 123.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 120.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे यह 5.10 रुपये या 4.13% की कमजोरी के साथ 118.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख