शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक थोक बिक्री में 9% वृद्धि

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक अगस्त थोक बिक्री में साल दर साल आधार पर 9% वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने अगस्त में जेगुआर लैंड रोवर सहित कुल 94,210 इकाइयाँ बेचीं। इनमें यात्री की बिक्री 5% की बढ़त के साथ 35,352 इकाई रही। इसके बाद बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार के 387.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 391.55 रुपये पर खुला है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 571.05 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 357.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख