शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) के मुनाफे में 23% गिरावट

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) के मुनाफे में 23% गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 25.7 करोड़ रुपये से घट कर कंपनी का मुनाफा 19.8 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसका राजस्व 452 करोड़ रुपये से 27% बढ़ कर 576 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इंडियन ह्यूम का एबिटा 17% कम 43.1 करोड़ रुपये और मार्जिन 12.2% के मुकाबले 7.9% रह गया।
उधर बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर मंगलवार के 565.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 545.00 रुपये पर खुला और 537.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। करीब 10.50 बजे यह 8.80 रुपये या 1.56% की कमजोरी के साथ 556.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख