शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) ने मिलाया अमेरिकी कंपनी से हाथ

सीएंट (Cyient) ने अमेरिका के ओरेगॉन राज्य में स्थित एल्पिस स्क्वेर्ड के साथ एक विशेष लाइसेंसिंग करार किया है।

करार के तहत सीएंट और एल्पिस एक-दूसरे के सॉल्युशंस और तकनीक के जरिये संयुक्त रूप से उपयोगिता व्यापार के अवसरों का लाभ उठायेंगी। उधर बीएसई में सीएंट के शेयर ने मंगलवार के 506.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 512.70 रुपये पर शुरुआत की। बाजार में तेजी के बीच मजबूत स्थिति में कारोबार करते हुए करीब 11 बजे यह 5.10 रुपये या 1.01% की बढ़ोतरी के साथ 512.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख