शेयर मंथन में खोजें

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) ने किया अल्टिग्रीन प्रोपल्शन से करार

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) ने बेंगलुरु स्थित अल्टीग्रीन प्रोपल्शन के साथ समझौता किया है।

समझौते के जरिये दोनों कंपनियाँ मिल कर तिपहिया और माइक्रो चार पहिया वाहनों को कई स्वच्छ ऊर्जा पावरट्रेन समाधान मुहैया करेंगी। इसकी शुरुआत अल्टिग्रीन के हाइपिक्सी की पेशकश के जरिये होगी, जो मौजूदा जीवाश्म ईंधन आधारित वाहनों में पूर्वव्यापी उपकरणों के लिए कम लागत वाला आंशिक विद्युतीकरण समाधान है।
उधर बीएसई में ग्रीव्स कॉटन के शेयर ने मंगलवार के 134.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 136.20 रुपये पर शुरुआत की। इसमें थोड़ी गिरावट भी आयी, मगर यह हरे निशान में जमा रहा। करीब साढ़े 11 बजे यह 2.05 रुपये या 1.53% की बढ़ोतरी के साथ 136.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख