शेयर मंथन में खोजें

महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने बढ़ाये सीएनजी और रसोई गैस के दाम

खबरों के अनुसार महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने सीएनजी तथा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की है।

कंपनी ने सीएनजी के दाम 0.95 रुपये प्रति किलो और रसोई गैस (पाइपलाइंड नेचुरल गैस/पीएनजी) के दाम 1.15 रुपये प्रति किलो बढ़ाये हैं। कंपनी ने कीमतों में यह वृद्धि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाये जाने से बढ़ी गैस खरीद लागत के कारण की है। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में महानगर गैस के शेयर ने मंगलवार के 1,082.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,091.00 रुपये पर शुरुआत की। करीब 11.50 बजे यह 17.60 रुपये या 1.63% की बढ़ोतरी के साथ 1,100.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख