शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से तारा ज्वेल्स (Tara Jewels) में जोरदार उछाल

आज तारा ज्वेल्स (Tara Jewels) का शेयर करीब 4% मजबूत हुआ है।

कंपनी ने बीएसई को प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई रिटेलर बीविलेस ज्वेलर की 49% हिस्सेदारी खरीदने को लेकर चल रही वार्ता की जानकारी दी है। 80 वर्ष पुरानी बीविलेस ज्वेलर का वार्षिक टर्नओवर 170 करोड़ रुपये है। तारा ज्वेल्स को इस निवेश से न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलियाई बाजार में अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।
उधर बीएसई में तारा ज्वेल्स का शेयर 27.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 27.80 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 32.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 3 बजे तारा ज्वेल्स के शेयर में 1.10 रुपये या 4.02% की मजबूती के साथ 28.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख