शेयर मंथन में खोजें

मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation) ने छुआ 52 हफ्तों का उच्च स्तर

आज मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation) का शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा।

मिंडा कॉर्पोरेशन दोपहिया, तिपहिया तथा ऑफ रोड वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल सुरक्षा व्यवस्था की आपूर्ति करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। बीएसई में मिंडा कॉर्प का शेयर 129.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ में 131.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 150.30 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे मिंडा कॉर्प के शेयर में 17.00 रुपये या 13.12% की मजबूती के साथ 146.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख