शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने किया रिलायंस कम्नुनिकेशंस के खिलाफ मुकदमा

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) तथा इसकी दो सहायक कंपनियों के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) में तीन मुकदमे किये हैं।

खबरों के अनुसार टेक महिंद्रा ने इन्सॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) कोड के तहत ये मुकदमे किये हैं। मामले में अभी याचिकाएँ दाखिल की जानी हैं, जिन पर सुनवाई 09 अक्टूबर को होगी। याचिकाओं की प्रतियों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस टेलीकॉम और रिलायंस बिग टीवी टेक महिंद्रा की क्रमश: 3.6 करोड़ रुपये, 3 करोड़ रुपये और 1.5 करोड़ रुपये की ऋणी हैं।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 450.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ में 460.00 रुपये पर खुला, जो कि सत्र के मध्य में इसका ऊपरी भाव भी रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.70 रुपये या 1.04% की मजबूती के साथ 455.35 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 0.05 रुपये या 0.29% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 17.20 रुपये पर समाप्त हुआ। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख