शेयर मंथन में खोजें

टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) ने किये 12 लाख शेयर आवंटित

आज टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

बैठक में निदेशक समूह ने प्रमोटर ग्रुप कंपनी श्री पद्मावती इरीगेशन को वरीयता के आधार पर 22 रुपये प्रति शेयर की दर से 10 रुपये प्रति वाले 12 लाख शेयर आवंटित किये, जिनका कुल मूल्य 2.64 करोड़ रुपये है। उधर बीएसई में टेक्समो पाइप्स का शेयर 21.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 22.10 रुपये पर खुला और 23.10 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 3.70% की मजबूती के साथ 22.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख