शेयर मंथन में खोजें

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) ने ऐसे जुटाये 150 करोड़ रुपये

माइक्रोफाइनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) ने 150 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं।

कंपनी ने क्यूआईपी के जरिये योग्य संस्थागत खरीदारों को 49.18 लाख शेयर 305 रुपये प्रति के भाव पर जारी करके यह रकम जुटायी। क्यूआईपी इश्यू के लिए सैटिन क्रेडिटकेयर को अपने निदेशक समूह और शेयरधारकों की मंजूरी पहले ही मिल गयी थी।
इसके बाद आज सैटिन क्रेडिटकेयर का शेयर हरे निशान में खुला है। बीएसई में सैटिन का शेयर 312.20 रुपये के मुकाबले 318.25 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 6.05 रुपये या 1.94% की बढ़ोतरी के साथ 318.25 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख